सुरक्षा और सुरक्षा युक्तियाँ
किसी भी स्थान-आधारित सेवा की तरह, यह ज़रूरी हैं की लोगों से ऑनलाइन बात कर्रे वक़्त, आप अपने विवेक का प्रयोग करे ।
- किसी भी हालत में अपने संकेत-शब्द को किसी तीसरी पार्टी संग साझा ना करें - भले ही वह आपके दोस्त ही क्यूँ ना हो | अगर आप अपने संकेत-शब्द को खो देते हैं या किसी को बता देते हैं तो आपकी निजी जानकारी किसी गलत हाथों में भी पड सकती हैं | अगर आपकी रूपरेखा में अनाधिकृत प्रवेश हुआ हैं (उसे हैक किया गया हैं) तो प्रतिकृया पृष्ट द्वारा हमसे तुरंत संपर्क कीजिए |
- अगर आप किसी नए व्यक्ति को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं तो अपनी निजी जानकारी उन संग साझा करते वक़्त काफी ध्यान रखना | जानकारी जैसे आपका ईमेल अड्रेस, मेसेंजर की जानकारी, पूरा नाम वगेरह | इस बात का भी खास ध्यान रखिए की आप अपनी वित्तीय जानकारी जैसे की क्रेडिट कार्ड की जानकारी वगेरह कभी साझा ना करें
- ऐसे लोगों से चौकन्ने रहना जो हमारे या किसी और कंपनी के प्रनिधित्व बनकर आपसे कुछ ऐसे सेवा या उपहार की अर्पण के लिए भुगतान की मांग करें जो हमारे HOT or NOT वेबसाइट द्वारा प्रस्तुत नहीं की गइ हो | और हाँ, ऐसे लोगों से भी सावधान रहना जो कहें की वह मुसीबत में हैं और आपसे पैसों की मदद मांगकर उसे वापस करने का वादा करते हैं क्योंकि जैसे ही उनको पैसे मिलेंगे, वह गायब हो जाएँगे |
- किसी विवादास्पद या उत्तेजक उपयोगकर्ता नाम का प्रयोग न करें - इस से आप अपनी तरफ गलत तरह का ध्यान आकर्षित कर सकते है | हम सलाह देते हैं की हो सके तो आप केवल अपने पहले नाम का उपयोग करें |
- अगर आपको किसी का बर्ताव अनुचित लगता हैं तो तुरंत 'दुरुपयोग की शिकायत करो' लिंक पर क्लिक कीजिए | इस से हमारे दल को इस बात की तुरंत सूचना मिल जाएगी | आपके पास किसी सदस्य को अवरुद्ध सूची में डालने का भी विकल्प हैं अगर आपको किसी सदस्य या बातचीत से असुविधा होती हो | किसी भी तरह की दुरुपयोग या उत्पीड़न को बर्दाश्त करने की बिलकुल ज़रूरत नहीं | हमारी सदेव यही कोशिश रहती हैं की हम ऐसे मामलो में तुरंत ही कार्रवाई करें और इस काम के लिए एक खास दल भी हैं जो ऐसे शिकायतों की जाँच और निगरानी करता हैं |
और अधिक सुरक्षा उपायों के लिए Get Safe Online और DirectGovपर जाईए.
साइट से बाहर मिलने के लिए, कुछ युक्तियाँ
- जब आप किसी से गपशप करने लगते हो, तो उनसे उनकी हाल ही की तस्वीर ज़रूर माँगे, हो सके तो एक महीने के अंदर की |
- दबाव में आकर कभी किसी से नहीं मिलना; मिलना तब ही जब आपको इस बात का यकीन हैं की आप तैयार है |
- यह कोशिश ज़रूर कीजिएगा की आप पहले उस व्यक्ति से फ़ोन पर बात कर लें |
- अपने दोस्तों को ज़रूर बताएँ की आप कहाँ जा रहे हो और साथ ही एक चेक-अप फ़ोन कॉल या संदेश का इंतज़ाम ज़रूर करवाईए | इस बात की पुष्टि कर ले की आपके पास पूरी तरह से चार्ज हुआ मोबाइल हैं जिस में ज़रूरी बैलेंस हैं | और अपने दोस्तों को ज़रूर बताना की आपकी मुलाकात कैसे चल रही हैं और जब आप सुरक्षित घर वापस पहुँच जाएँ, तब भी |
- अपने स्थल से मिलने की जगह तक, अपनी खुद के परिवहन की व्यवस्था करना | उनके या अपने घर पर मिलने की सहमति नहीं देना | बेहतर यही होगा की आप अपना पता तब तक ना दें जब तक आप उन्हें अच्छी तरह से जान नहीं लेते |
- अच्छा होगा अगर आप किसी बहाने को अपने मन में सोच कर आएँ ताकि अगर मुलाकात, आपके हिसाब से नहीं हैं तो बिना ज्यादा झंझट के, आप आराम से बाहर निकल सकें |
- जब किसी से पहली बार मिल रहे हो तो इस बात का ध्यान रखिए की वह सुबह का वक़्त हो, मिलना का स्थान सार्वजनिक हो, और आप पुरे होश में हो ! और हाँ, इस बात का भी ध्यान रखिए की मिलने के बाद आप बहुत ज्यादा ना पिए और अपने ड्रिंक और सामान को हर वक़्त अपने नज़रों के सामने हे रखे |